Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता !आमजन न करें अनावश्यक चिंता - राजीव मिश्रा


कन्नौज । जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि कन्नौज जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एल.पी.जी. गैस की उपलब्धता पूर्णतः सामान्य एवं संतोषजनक स्थिति में है। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन एवं गैस का स्टॉक उपलब्ध है तथा मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज जनपद में संचालित समस्त 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का कुल प्रारंभिक स्टॉक 1338 कि0ली0 तथा पेट्रोल का 1002 कि0ली0 उपलब्ध है। गत दिवस डीजल की कुल बिक्री 222 कि0ली0 एवं पेट्रोल की 119 कि0ली0 दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट है कि वर्तमान उपलब्धता जनपद की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त है।

इसी प्रकार जनपद की समस्त 28 गैस एजेंसियों पर घरेलू एल.पी.जी. गैस का आज का कुल प्रारंभिक स्टॉक 7579 रिफिल उपलब्ध है। कल घरेलू गैस की कुल बिक्री 4820 रिफिल की गई तथा 3952 रिफिल की नई आमद प्राप्त हुई। वहीं व्यावसायिक गैस रिफिल का प्रारंभिक स्टॉक 796 उपलब्ध है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में ईंधन एवं गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा मांग एवं आपूर्ति की दैनिक समीक्षा की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही ईंधन एवं गैस का क्रय करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |