Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: त्योहारों को लेकर पुलिस बल दिखी अलर्ट! कोतवाल अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जायस कस्बा में किया फ्लैग मार्च


जायस/अमेठी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जायस थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सीओ तिलोई के कुशल नेतृत्व मे तेज तर्रार कोतवाल अमरेंद्र सिंह के मौजूदगी  में भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख चैराहों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। और क्षेत्र में लगातार बराबर गश्त व निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जिससे पूरे क्षेत्र व कस्बा में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |