Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ओवर स्पीड वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 50 वाहनों का हुआ चालान


अमेठी। जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ अपनी टीम के साथ मुसाफिरखाना और गौरीगंज थाना क्षेत्र में मौजूद रहे, जहां ‘स्पीड लेजर गन’ के माध्यम से ओवर स्पीड वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 50 वाहनों को चेक करते हुए करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लें। पुलिस ने सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग पर भी जोर दिया।यातायात पुलिस अमेठी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि “आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |