Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दर्दनाक सड़क हादसा! महुए के पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, इकलौते बेटे की मौत


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अमेठी-धम्मौर मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुए के पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और स्टेपनी करीब 150 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना भेटुआ ब्लॉक के टिकरी ग्राम पंचायत के पास शाम करीब 4.30 बजे हुई। मृतक की पहचान अमन यादव पुत्र देवेंद्र यादव निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन अपने दोस्त विशाल पुत्र रतनलाल निवासी घुरहा को छोड़ने जा रहा था। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल विशाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अमन संग्रामपुर थाना क्षेत्र की टीकरमाफी पुलिस चैकी में तैनात पुलिसकर्मी अमृतलाल का भांजा था और अमेठी में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मामा अमृतलाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |