Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सड़क पर तेज रफ्तार विक्रम पलटा, चालक की मौत! महिगवां के पहाड़पुर चैराहे पर हादसा, वाहन के नीचे दबने से हुई मौत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चैकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3रू20 पर सड़क हादसा हो गया। जहां पहाड़पुर चैराहे के पास शिफा अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार विक्रम डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें वाहन चालक डाला के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान रायसिंहपुर गांव निवासी 40 वर्षीय साबरीन पुत्र अजीज के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3रू20 बजे हुई,जब विक्रम डाला बीकेटी क्षेत्र की तरफ से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पहाड़पुर चैकी प्रभारी सुनील कुमार मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चालक को एम्बुलेंस से शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पहाड़पुर चैकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वाहन डाला में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |