Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः भाजपा नेता अखिलेश सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर


भांवरकोल/गाजीपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना में मृत किसान व भाजपा नेता अखिलेश सिंह का पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव में करुण क्रंदन मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया।

भाजपा के समर्पित और कर्मठ नेता होने के साथ-साथ उनके मृदुल स्वभाव और कुशल व्यवहार के कारण न केवल भाजपा के जनपद एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, बल्कि अन्य दलों के नेता व आमजन भी उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे पर जुट गए।

सोमवार को कोटवा स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके शोकाकुल पुत्र अर्पित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर भाजपा के तिरंगे में लपेटा गया था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भाजपा नेता मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर राय, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र, दुर्गा प्रसाद राय, अनिल कुमार राय, रविंद्र नाथ राय, विनोद राय, रविशंकर राय (संजू), विजयशंकर राय, जितेंद्र सिंह एवं सपा के वीरेंद्र सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |