मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषितध्इनामियाँध्गो-तस्करी तथा अवैध मादक पदार्थोंध्असलहों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां के रूप कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन-कनिष्क आर.जामकर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना कछवां पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 मोटरसाइकिल सवार चार लोग भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे है जो अपने पास अवैध असलहा रखें है। उक्त सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा भटौली पुलिस श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की गयी। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल सवार द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. हरिओम पाण्डेय पुत्र गोपाल जी पाण्डेय निवासी मड़फा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज व 2.बालअपचारी को पकड़ा गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त सहित अन्य कुल 03 अदद पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, 02 अदद अतिरिक्त मैग्जीन, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया जबकि दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहें । मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कछवां पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा एमवी एक्ट में सीज किया गया।
