Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न! आतिशबाजी के साथ भारत माता के जयकारों की गूंज


बाराबंकी। भाजपाइयों ने बंगाल और असम राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाया।मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कारागार राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश राही की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। प्रभारी मंत्री ने भी आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यालय परिसर गूंज उठा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है।उन्होंने  बंगाल  और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए वहां के मतदाताओं को आभार ज्ञापित किया।उन्होंने प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसी तरह की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,विधायक दिनेश रावत, अमरीश रावत,डॉ विवेक वर्मा,राम बाबू द्विवेदी,विजय आनंद बाजपेई,पवन सिंह रिंकू,अंशु वर्मा,रामेश्वरी त्रिवेदी,नीता अवस्थी,अलका मिश्रा,अमित वर्मा,जंग बहादुर पटेल,मुलायम सिंह यादव, मनोज वर्मा,वैभव मिश्रा,पवनेंद्र सिंह, सतीश विश्वकर्मा,मधुकर तिवारी,बिंद्रा प्रसाद वर्मा,सूरज सिंह,सीपी गुप्ता,कुशाग्र श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा,मनोज कुरील,अभिषेक गुप्ता,बबलू वर्मा,पूर्णेंदु चतुर्वेदी,राकेश पटेल,गोविंदा, प्रेम रस्तोगी ,निरंकार दीक्षित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |