Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक


मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु स्व-गणना संबंधी प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण, श्मकान सूचीकरणश् एवं श्मकानों की गणनाश् के संबंध में आवश्यक

निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यों की समय सारणी और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 का कार्य दो विशिष्ट चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में स्व-गणना प्रक्रिया की अवधि 07 मई से 21 मई तक निर्धारित है। आम नागरिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज कर सकते हैं। सीडीओ ने जनपद वासियों से इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। जो नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनका विवरण प्रगणकों द्वारा दर्ज किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करने और प्रगणकों के प्रशिक्षण को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। प्रशिक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जनगणना प्रभारी ओम कन्हैया यादव, मास्टर ट्रेनर मनोज एवं धनंजय सहित जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |