लखनऊः लॉकर में रखा मोबाइल गायब, पुलिस पर उठे सवाल!एमजी वाटर पार्क में चोरी के बाद पीड़ित दर-दर भटका, मददगारों से ही उलझी पीआरबी
May 10, 2026
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर स्थित एमजी वाटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब पार्क के लॉकर में रखा एक युवक का मोबाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पीड़ित अनुभव ने जब अपना मोबाइल तलाशा तो वह लॉकर से नदारद मिला। इसके बाद शुरू हुआ लापरवाही, जिम्मेदारी से बचने और सवालों से भागने का पूरा खेल। वहीं पीड़ित अनुभव के मुताबिक मोबाइल चोरी होने के बाद उन्होंने तुरंत पार्क प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन मैनेजमेंट ने साफ तौर पर पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह उठता है कि जब लोगों से लॉकर के नाम पर पैसा वसूला जाता है तो फिर सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने पीड़ित को राहत देने के बजाय सवाल-जवाब और बहस शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी पार्क प्रशासन के लोगों से घुलते-मिलते और बातचीत करते दिखाई दिए, जिससे लोगों में निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर शक गहरा गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी इंदिरानगर पुलिस की तरफ से न तो पीड़ित अनुभव से संपर्क किया गया और न ही चोरी हुए मोबाइल को लेकर कोई गंभीर जांच दिखाई दी। इससे साफ जाहिर होता है कि मामला ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी तो नहीं,स्थानीय लोगों में चर्चा है कि संबंधित वाटर पार्क किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा बताया जाता है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या फिर रसूख के दबाव में पूरा मामला दबा दिया जायेगा। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद इंदिरानगर पुलिस जागती है या फिर यह मामला भी खानापूर्ति और कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाएगा। फिलहाल पीड़ित अनुभव इंसाफ की आस लगाए बैठा है, जबकि जनता पुलिस और प्रशासन दोनों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
.jpg)