Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: अपहरण की घटना असत्य पायी गयी,सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 आरोपित गिरफ्तार


अदलहाट/मिर्जापुर। सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासिनी दिक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी का अपहरण कर 04 दिन तक अज्ञात जगह पर छुपाकर रखने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यथाशीघ्र घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुकों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में रविवार को थाना अदलहाट व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिकध्इलेक्ट्रानिकध्सर्विलांस साक्ष्यों के समीक्षा के आधार पर थाना अदलहाट पर पंजीकृत उक्त अपहरण की घटना असत्य पायी गयी। सम्पूर्ण घटनाक्रम में वादिनी सरिता पटेल द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षडयंत्र कर पुलिस को मुकदमें में फसाने का प्रयास करने का तथ्य प्रकाश में आया,षडयंत्र में शामिल प्रकाश में आये 06 अभियुक्तध्अभियुक्ता 1.सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर,2.अमरदीप पुत्र स्व.कमल कुमार निवासी विशेषरपुर माफी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर,3. विजय कुमार सिंह पुत्र बलबन्त सिंह निवासी थिरेसापुर अदलपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर,4.सुभाष पुत्र स्व.गंगाराम निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर,5.अंकिता पत्नी विजेन्द्र निवासी रामपुर सक्तेशगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर,6.सुनीता पत्नी संदीप निवासी खमवां जमूती थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा सह-अभियुक्त अमरदीप की निशानदेही पर सरिता पटेल द्वारा पहचान छिपाने हेतु पहनी हुई साड़ी को बरामद किया गया।

 उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अंतर्गत धारा बीएनएस में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तध्अभियुक्ता को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |