Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना प्रस्तुत की


लखनऊ। जनगणना-2027 के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रस्तुत की।इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई इस बैठक में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सभी जिला अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जनगणना हेतु नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 के लिए 7 मई 2026 से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आमजन तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुँचाने और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामित नोडल अधिकारियों की सूचना निर्धारित गूगल लिंक पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनगणना कार्य को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।स्वास्थ्य विभाग के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह को सह-नोडल तथा जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी को नोडल नामित किया गया है।

बैठक में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |