Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए सीएम


केरल की सियासत से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता V. D. Satheesan को केरल का नया सीएम बनाने का निर्णय किया है। कांग्रेस पार्टी ने आज (गुरुवार को) औपचारिक तौर पर वी. डी. सतीशन के नाम का ऐलान केरल के सीएम के रूप में कर दिया। कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस खबर में जानिए कि कांग्रेस आलाकमान ने V. D. Satheesan के नाम पर ही मुहर क्यों लगाई।

विधायकों का समर्थन KC वेणुगोपाल के साथ था, जबकि शीर्ष नेतृत्व KC वेणुगोपाल को CM बनाना चाहता था। लेकिन सतीशन ने सहयोगी दल IUML को अपने पाले में कर लिया। इसके अलावा, केरल कांग्रेस जोसेफ और RSP ने भी सतीशन का साथ दिया। इसकी वजह भी है, सतीशन ने 2021 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद UDF को एकजुट करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। मजबूत LDF सरकार के खिलाफ नैरेटिव बनाया, LDF को सदन और सड़क दोनों में घेरा, LDF के खिलाफ पूरे राज्य में जमकर प्रचार किया।

UDF के चेयरमैन रहते हुए सभी घटक दलों के साथ मधुर रिश्ते रखे और उन सबका विश्वास जीता। जनता ने LDF को सत्ता से बाहर करने के लिए VD सतीशन के चेहरे पर वोट किया। केरल की जनता के मन में सतीशन के लिए हमदर्दी थी। जैसे ही आलाकमान ने KC वेणुगोपाल का नाम आगे करना शुरू किया तो लोगों की नाराजगी भी बढ़ने लगी। इसके अलावा, IUML भी अड़ गई। IUML के UDF सरकार में 22 विधायक जीते हैं। केरल के मलाबार रीजन में पार्टी की जबरदस्त पकड़ है। वायनाड में कांग्रेस की जीत और हार का फैसला करने वाली पार्टी IUML ही है।

सूत्र बताते हैं कि जब KC वेणुगोपाल के नाम पर सहमति लेने के लिए IUML के नेताओं से बातचीत की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। AK एंटनी और VM सुधीरन जैसे सीनियर लीडर ने ये फीडबैक दिया कि अगर KC वेणुगोपाल को CM बनाया जाता है तो वे उपचुनाव भी हार सकते हैं। साथ ही, उनके CM बनने से जो अलाप्पुझा की लोकसभा सीट खाली होगी, कांग्रेस वो सीट भी हार जाएगी।

इसके अलावा, IUML ने ये भी कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान कर अगर VD सतीशन को CM नहीं बनाया गया तो 2029 के लोकसभा चुनाव में भी UDF को बड़ा नुकसान होगा। जनता की भावना और घटक दलों का दबाव, ये 2 बड़ी वजह रहीं कि अलाकमान ने अपना फैसला आखिरी समय पर बदल दिया और VD सतीशन को CM बनाने का फैसला किया।

वीडी सतीशन, केरल की परवूर सीट से 2001 से लगातार विधायक हैं। वह, 2021 में केरल में रमेश चेन्निथला की जगह नेता प्रतिपक्ष बने थे। 2021 से 2026 तक उन्होंने विधानसभा में विपक्ष की आवाज उठाकर मजबूत नेता विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर लेफ्ट सरकार को घेरा। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर कांग्रेस का प्रचार किया और पार्टी की जीत भी दिलाई।

बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि पार्टी आलाकमान ने कई दौर की मीटिंग्स और वरिष्ठ नेताओं व नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन की लीडरशिप में कांग्रेस, केरल में संगठन को मजबूत करेगी और आगामी सियासी चुनौतियों का सामना करने की स्ट्रैटेजी तैयार करेगी।

बता दें कि वीडी सतीशन के नाम का सीएम के रूप में ऐलान होने के बाद उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। केरल में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन को सीएम बनाए जाने का निर्णय केरल की सियासत में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |