Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मदद के लिए पुकारते रहे दोस्त! आखों के सामने तालाब में डूबकर मर गए दो साथी


महाराष्ट्र के नागपुर के हिंगना तहसील के सालाईमेंढा तालाब परिसर में छुट्टी बिताने गए पांच दोस्तों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को पांचों दोस्त छुट्टी मनाने के लिए तालाब के किनारे गए थे। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय आदित्य चहांदे और अभिषेक सिरसाम के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंगना की एक निजी कंपनी में काम करने वाले पांच दोस्त नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद छुट्टी बिताने की योजना बनाई थी। ये सभी नाइट ड्यूटी करने के बाद बुधवार को लगभग 2:30 बजे एक जगह एकत्र हुए और सालाईमेंढा तालाब जाने का फैसला किया। तालाब पहुंचने के बाद लगभग शाम 4:00 बजे आदित्य चहांडे और अभिषेक सिरसाम तैरने के लिए पानी में उतरे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तालाब में पानी का स्तर काफी अधिक था। तैरते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डूबते वक्त दोनों ने मदद की आवाज लगाई, लेकिन साथ गए अन्य दोस्तों को तैरने नहीं आता था, जिसके कारण वे उन्हें बचा नहीं पाए।

दोस्तों को डूबता देख अन्य तीन दोस्त काफी घबरा गए। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान अग्निशमन दल ने दोनों का शव पानी से बाहर निकाल कर हिंगना के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना के बाद मृतक युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |