'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर का फूटा गुस्सा, पैपराजी को फटकार लगाते दिखे एक्टर
May 06, 2026
रणबीर कपूर हाल ही में अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की डेब्यू फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं. ये इवेंट एक फैमिली आउटिंग की तरह बेहद खास रहा, लेकिन बाहर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया जब रणबीर कपूर पैपराजी पर अपना आपा खोते नजर आए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. जहां कुछ लोगों ने रणबीर कपूर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना आपा खो दिया, वहीं फैंस के एक बड़े हिस्से ने उनका सपोर्ट किया. फैंस का कहना था कि पैपराजी की लगातार दखलअंदाजी और सीमाओं का सम्मान न करना अक्सर सेलेब्रिटीज के लिए मुश्किल हो जाता है. वहीं, एक फैन ने लिखा, 'पैपराजी सेलेब्स को 'रूड' दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन खुद 'बाउंड्रीज़' का मतलब नहीं समझते. उन्होंने सही किया.'
बता दें, 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग बीती रात रखी गई थी. इस मौके पर कई सेलेब्स मौजूद रहे. दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने भी अपनी मौजूदगी से इस इवेंट में चार चांद लगा दिए.
वहीं फिल्म में भूमिका निभा रहे कपिल शर्मा और सादिया खतीब ने भी शिरकत की. नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई.
नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' एक फैमिली एंटरटेनर है, जो रिश्तों, भावनाओं और हल्के-फुल्के ड्रामे पर बेस्ड है. इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर साहनी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है और ये 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.