Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग रुकी, हैदराबाद में हुआ बड़ा हादसा


साउथ एक्टर प्रभास पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों वो हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन एक बड़े हादसे के चलते उन्हें इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई है. हैदराबाद के पास हुए एक सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक मेंबर की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. आइए पूरा मामला जानते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा उस समय हुआ, जब फिल्म की टीम शूटिंग के लिए रामोजी फिल्म सिटी की ओर जा रही थी. वाहन अब्दुल्लापुरमेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया. ये घटना चाउटुप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टूप्रानपेट ब्रिज के पास हुई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायक हो गए. इसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस घटना के बाद फिल्म 'फौजी' की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है. हालांकि, बताया जा रहा है कि फिल्म का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है और सिर्फ कुछ एक्शन सीक्वेंस ही बाकी हैं. फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस हादसे को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

'फौजी' एक पीरियड ड्रामा है, जिसे हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी 1940 के दशक और सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली 'आजाद हिंद फौज' की पृष्ठभूमि पर आधारित है. मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. मिथुन चक्रवर्ती, इमानवी, जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |