लखनऊ: चालक ने दूसरे आटो चालक पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर मौके से फरार
May 08, 2026
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सवारी भरने के विवाद में एक आटो चालक ने दूसरे आटो चालक पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया बुद्देश्वर थाना पारा निवासी साबान पुत्र लाला के अनुसार वह पेशे से आटो चालक है। 7 मई गुरुवार शाम करीब पांच बजे मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित आर के मैरिज लॉन के पास वह अपनी ऑटो मे सवारी भर रहा था। इसी दौरान आटो संख्या यूपी 32 एक्स एन 6041 का चालक अपनी आटो खडी कर सवारी भरने लगा। आरोप है सवारी भरने को लेकर विवाद के दौरान उक्त आटो चालक ने उसके बाएं हाथ में चाकू से हमला कर लहुलुहान कर मौके से फरार हो गया। जिसके पश्चात मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिये नजदीकी लोकबन्धु अस्पताल पहुंचाया जहां से उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है। वहीं पीड़ित का कहना था आरोपी ऑटो चालाक का नाम सुरज राज प्रत्र मुलचन्द्र आलमबाग गुरद्वारा थाना मानक नगर निवासी के रूप में उसका नाम संज्ञान में आया है । जिसके चलते उसने स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की नामजद शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)