प्रतापगढ़।जिले में जेठवारा थाना क्षेत्र के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति राघव परिवार के मदन मोहन दास ने आज कार्यकम स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव में देश के प्रसिद्ध संत-महात्माओं एवं सांस्कृतिक कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। राघव परिवार के मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को जगदुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उनके वंदन एवं अभिनंदन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास उत्तराधिकारी तुलसी पीठ चित्रकूट, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी, राघव देवाचार्य महाराज, जबलपुर के आचार्य प्रमोद कृष्णनन जी महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर संभल तथा अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज भी शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शाम 4 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे से सांस्कृतिक भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, भजन गायिका दिव्या दुबे, प्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चैहान एवं भोजपुरी गायक रितेश पांडे अपनी प्रस्तुति देंगे। मोहन दास ने पत्रकारों को बताया,की महोत्सव में कई बड़े राजनेताओं, के आने को संभावना है, उन्हें भी आमंत्रित किया गया।इसके अतिरिक्त धमार्चायों एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। जेठवारा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुग्गी लाल पांडेय तथा पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रधान लालता प्रसाद पांडेय ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की बात कही साथ सभी मीडिया जगत के लोगो भी आमंत्रित किया है। इस अवसर पर मोहन दास जी ने प्रधान सोनू सिंह व स्थानीय लोगो, व पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यकम को लेकर मिल रहे रचनात्मक सहयोग के लिये आभार जताया। साथ ही सभी पत्रकारों व प्रभारी निरीक्षक जेठवारा व पत्रकारों को कार्यकम स्थल का भी भ्रमण कराया ।
.jpg)