Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

होटल में चिकन खा रहे युवक के खाने में निकली मरी हुई छिपकली, तबीयत बिगड़ी


यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक होटल पर चिकन खाने गया था। उसके चिकन में एक मरी हुई छिपकली निकली। इसका वीडियो भी सामने आया है।

चिकन खाने वाले युवक की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालत सही नहीं होने पर युवक को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

यूपी के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें चिकन के अंदर मरी हुई छिपकली साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मीरापुर में स्थित होटल अलकरीम से रोहन नाम के युवक ने सोमवार रात चिकन लेकर खाया था लेकिन जब उसे शक हुआ कि इसमें कुछ अलग चीज है तो जब चिकन से उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह एक मरी हुई छिपकली है।

इसका वीडियो भी पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा अपने मोबाइल में बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बता दें कि चिकन में मरी हुई छिपकली निकलने के बाद पीड़ित युवक रोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।

मंगलवार को शिकायत पर स्थानीय पुलिस और पूर्ण विभाग की टीम ने होटल पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए सैंपलिंग की कार्रवाई कर तुरंत होटल को सील कर दिया है। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि कल रात थाना मीरापुर पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें ढाबे का खाना खाकर एक युवक की तबीयत काफी खराब हो गई। पुलिस फोर्स उसे मुजफ्फरनगर लेकर चली गई, जहां से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल मेरठ रेफर कर दिया गया है।

आज की तारीख में थाना मीरापुर पुलिस, फूड इंस्पेक्टर, तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए इस होटल को सील कर दिया गया है। यह सारी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन के अंतर्गत की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |