Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रच दिया इतिहास


रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. धुआंधार कमाई के साथ ही इस फिल्म ने कई उपलब्धियां भी अपने नाम कर ली है. चलिए यहां इस रिपोर्ट में जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने कौन से पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?

‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है. फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किय़ा है. फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है. ‘राजा शिवाजी’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये चौथे हफ्ते में भी खूब कमाई कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में भारत में 101.4 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बनकर मराठी सिनेमा में एक नया चैप्टर लिख दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |