Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर मैच


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की पहली फाइनलिस्ट RCB कन्फर्म हो गई है, अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए 3 टीमों के बीच टक्कर है. इनमें से एक टीम का सफर आज खत्म हो जाएगा. आज एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है, जिसे जीतने वाली टीम खिताब की तरफ एक और कदम बढ़ाएगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. पढ़िए इस मैच में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों के बीच अभी तक 23 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 14 बार हैदराबाद और 9 बार राजस्थान जीती है.

IPL 2026 के लीग स्टेज में दोनों टीम 2 बार आमने-सामने हुई, दोनों मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया है. 13 अप्रैल को हुए मैच में SRH ने 57 रनों से जीत दर्ज की थी, इसमें ईशान किशन ने 91 रन बनाए थे. 25 अप्रैल को भी ईशान का बल्ला चला था, उन्होंने 31 गेंदों में 74 रन बनाए थे. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाए थे

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. आज मुल्लांपुर में मौसम मैच के अनुकूल है, बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि पहले दो घंटे तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. गर्म मौसम में पहले फील्डिंग करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो सकती है.

न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर एलिमिनेटर मैच होगा. ये पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. ये वही पिच है, जहां इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. यशस्वी जैस्वाल ने 27 गेंदों में 51 और वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए थे.

इस पिच पर हुए अभी तक तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. हालांकि मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि पहले 2 घंटे यहां फील्डर्स को मुश्किलें आएंगी. वहीं अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 220-230 तक पहुंची तो चेज कर रही टीम पर अतिरिक्त दबाव आ जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |