Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर प्रशासन सख्त ! पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारियां तेज, जुटा प्रशासनिक अमला


बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र के महोदवा स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले पुरुषोत्तम मास (अधिमास) मेले की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर हुई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (विध्रा) निरंकार सिंह ने की।बैठक में बताया गया कि पुरुषोत्तम मास मेला 17 मई से 16 जून  तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। विशेष रूप से सोमवार को अधिक भीड़ रहने तथा रविवार शाम से ही दर्शनार्थियों के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

अपर जिलाधिकारी ने मेला परिसर में बैरीकेटिंग, टेंट, अस्थायी विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की जांच समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मार्ग परिवर्तन योजना, मोबाइल शौचालय, खोया-पाया केंद्र तथा अग्निशमन व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मेला परिसर एवं आसपास छुट्टा पशुओं को हटाने, बोहनिया व अभरण तालाब की साफ-सफाई तथा गेस्ट हाउस बुढ़वल और ऑडिटोरियम की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने और मेला अवधि में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, निवर्तमान विधायक रामनगर शरद अवस्थी, मंदिर के मुख्य पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |