Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः जगह-जगह स्टाल लगा, पिलाया गया शरबत


संग्रामपुर/अमेठी। भीषण गर्मी के मौसम में सोमवार को विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ता व कुछ श्रद्धालुओं द्वारा दर्जनों स्टाल लगाकर लू से बचाव के लिए ठंडा शरबत व भूख मिटाने के लिए गर्मागर्म स्वादिष्ट पूड़ी-सब्जी परोसी गई। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम आने वाले सभी मार्गों पर शरबत व पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई। क्षेत्र के अमेठी - किठावर मार्ग जगदम्बा पेट्रोल पंप पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संग्रामपुर अरूण कुमार सिंह द्वारा राहगीरों को लिए गर्मागर्म पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई उन्हे शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई पेट्रोल पंप पर आने वाले राहगीर गरमा गरम पूरी सब्जी का स्वाद लेकर अपनी भूख मिटाई। इसी कड़ी में कालिकन- विशेषरगंज मार्ग सोनारी कनू- मोड पर निवासी  सोनारीकनू समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने  चिलचिलाती धूप में नींबू के रस से बने मीठा ठंडा शरबत हजारों राहगीरों  को  पिलाया अमेठी से आए कर्म राज बरनवाल ने ब्लॉक मुख्यालय- कालिकन मंदिर जाने वाली सड़क पर नींबू रस से बना ठंडा शरबत हजारों श्रद्धालुओं को पिलाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने बताया कि वैसे तो दान पुण्य करना बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन ज्येष्ठ मास में विशेष माना जाता है। आज मां कालिका की कृपा से दान पुण्य करने का सौभाग्य मिला। इसलिए हमने जगदम्बा पेट्रोल पंप पर ही  पूड़ी-सब्जी स्टाल  लगाकर हजारों लोगों की  भूख मिटाई इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में दीपक कश्यप (प्रबंधक जगदम्बा पेट्रोल पंप) दिनेश मिश्रा ,विजय वर्मा,दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |