संग्रामपुर: 500 से अधिक मरीजो का हुआ इलाज
May 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। महीने को अंतिम सोमवार 25 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में 500 से अधिक ओपीडी के तहत मरीजों का इलाज किया गया। पंजीकृत मरीजों में 68 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि आज इस महीने की सबसे अधिक ओपीडी हुई जिसमें नये -पुराने मिलाकर लगभग 500 से अधिक मरीज देखें गये 38 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 68 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच हुई जिसमें 7 गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित हुई 16 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया गया।खून-ब्लड प्रेसर -वजन आदि की जांच हुई।सभी मरीजों की निशुल्क जांच व निःशुल्क दवा दी गई। सोमवार को ओपीडी के तहत चिकित्सक डॉ संतोष सिंह, डॉ यशवंत राव(आयुष) फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव,लैब टेक्नीशियन मुकेश यादव,लैब टेक्नीशियन (क्षय रोग) वीरेंद्र वर्मा,वार्ड ब्वाय संजय पाठक आदि मौजूद रहे।

