Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: सड़क हादसे मे होमगार्ड की मौत, पसरा मातम


तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होमगार्ड संतोष कुमार पाण्डेय (45) की मौत हो गई। वह लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।यह घटना कस्बा शकरगंज में जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कॉलेज से महज कुछ ही दूरी पर नरवा के पास रात करीब 9.30 बजे हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घायल होमगार्ड को तत्काल जिला रेफरल अस्पताल पहुंचाया। संतोष कुमार पाण्डेय अपने निवास मोतीगंज मजरे मत्तेपुर से गौरीगंज स्थित एडीएम निवास पर अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक उनकी ड्यूटी रात दस बजे से सुबह छरू बजे तक निर्धारित थी। संतोष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता भगौती प्रसाद पाण्डेय भी होमगार्ड थे और कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनकी माता का निधन कुछ साल पहले हो चुका था। संतोष की आकस्मिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है।मोहनगंज पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |