जगदीशपुर: रुट मार्च निकालकर शान्ति व्यवस्था का दिया संदेश
May 26, 2026
जगदीशपुर/अमेठी । बकरीद त्योंहार के मौके पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने रुट मार्च निकालकर शान्ति व्यवस्था का संदेश दिया। थाना क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक के अंतर्गत स्थित वारिस गंज चैराहा रानी गंज व जामों रोड़ पर थानाध्यक्ष अजयेंद्र कुमार पटेल ने क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ रुट मार्च निकालकर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने का संदेश देते हुए क्षेत्रिय लोगों को चेताया कि यदि त्योंहार पर अराजक तत्वों द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी अथवा शान्ति भंग करने का प्रयास किया गया तो पुलिस ऐसे लोगों के साथ कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

