Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: प्रधान प्रतिनिधि राहगीरों को पिला रहे ठंडा पानी


तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले के तिलोई क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेलाईकला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ मोहनगंज-तिलोई मार्ग पर राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध करा रहे हैं। यह पहल भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच की जा रही है।मोहम्मद अशरफ अपने समर्थकों के साथ मिलकर सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह सेवा दे रहे हैं।उनका यह कार्य लगातार जारी है।इस मार्ग से निकलने वाले यात्री और राहगीर प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं।लोग इसे जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल मान रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |