Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ और आरसीबी के मुकाबले के बीच मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा


आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीती रात 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था. इस मैच के दौरान्न कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दीं. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ रनों की बरसात ही नहीं हुई, बल्कि खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. यह तब हुआ जब आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए बाउंसर फेका.

यह वाकया लखनऊ की पारी के दौरान हुआ. आरसीबी के लिए खेल रहे क्रुणाल पंड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर पवेलियन भेजा दिया. इसके बाद क्रीज पर निकोलस पूरन की एंट्री हुई. निकोंलस के आते ही क्रुणाल ने करीब 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउन्सर फेका.

मामला तब बिगड़ जब अगली गेंद पर क्रुणाल ने फिर से बाउंसर फेंकने की कोशिश की. इस बार पूरन ने एक रन चुरा लिया. लेकिन रन पूरा करने के बाद पूरन खुद को रोक नहीं पाए और सीधे क्रुणाल के पास जाकर कुछ कहने लगे. दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और ऐसा लगा कि मामला बढ़ सकता है. हालांकि, अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों के दखल से पहले ही दोनों ने समझदारी दिखाई और मैच दोबारा शुरू हुआ.

मैच की बात करें तो मैदान पर कुदरत का खेल भी देखने को मिला. बारिश ने बार-बार खेल में खलल डाला, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाज मिचेल मार्श पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. मार्श ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और इकाना जैसे मैदान पर, जिसे अक्सर लो-स्कोरिंग माना जाता है, वहां चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. उन्होंने महज 49 गेंदों में अपना आतिशी शतक पूरा किया.

बारिश की वजह से खेल को तीन बार रोकना पड़ा, जिसके बाद अंपायरों ने मैच को 19-19 ओवर का करने का फैसला लिया. मार्श की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 19 ओवरों में केवल 3 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के गेंदबाजों के पास मार्श के हमलों का कोई जवाब नहीं था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |