Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: नीति आयोग टीम ने सीएचसी का किया विजिट


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत कुमार राय की देखरेख में नीति आयोग टीम के सदस्य पंकज वर्मा ने अमेठी जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व आम जनता के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विजिट किया । सबसे पहले अमेठी उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर का विजिट किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जैसे साफ -सफाई, उपकरण दवाएं और स्टाफ का आकलन किया साथ ही कमियों को दूर करने व उन्हें सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए विजिट किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के ओपीडी, पैथालॉजी लैब प्रसव कक्ष दवा वितरण केन्द्र और आईसीयू का भौतिक सत्यापन किया। प्रभारी चिकित्सक डॉ संतोष सिंह स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की। विजिट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में तैनात एआर ओ संतोष यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में तैनात बीपीएम लाल मणि त्रिपाठी और मनोज पटेल बीसीपीएम तीर्थराज यादव के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |