Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: ग्राम प्रधानो ने सीएम योगी के निर्णय का किया स्वागत, बांटी मिठाई


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया निर्णय के तहत कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम प्रधानों को अगले 6 महीने या आगामी पंचायत चुनाव तक प्रशासक बनाए रखने के फैसले पर अमेठी जिले के प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना सहित सभी प्रधानों ने निर्णय का स्वागत किया मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और उत्तर प्रदेश के माध्यम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।


प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का हम भरपूर स्वागत करते हैं और उनके इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानों के प्रशासक नियुक्त होने के बाद प्रशासनिक स्थिरता बनी रहेगी विकास कार्य नहीं रुकेगा।सरैया बड़गांव प्रधान प्रदीप सिंह सोनू ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्णय का हम स्वागत करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी सदैव जनहित में काम करते चले आ रहे हैं आज ऐतिहासिक निर्णय गांव के विकास को नई धार दी है।  प्रधान प्रतिनिधि गंगा पुर हरिकेश सिंह ने ऐतिहासिक फैसले की सराहना की बताया योगी जी ने विकास का रास्ता बनाया है।


मंशाराम मिश्रा प्रधान जरौटा ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर हमारे ग्रामसभा की जनता सराहना कर रही है कि हमारे गांव का विकास रुक नहीं रहा है।प्रधान प्रतिनिधि उत्तर गांव राजामोहन यादव ने ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया और बताया कि गांव का विकास निरन्तर चलता रहेगा। अरविंद सिंह प्रधान प्रतिनिधि खौपुरबुजुर्ग ने बताया कि इस सत्र गांव के विकास में रुके काम वर्तमान प्रधान की देखरेख में होंगे जिससे जनता का गांव का व क्षेत्र का विकास होगा। 


भावलपुर प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार कनौजिया ने बताया यह निर्णय गांव के विकास का ऐतिहासिक पल है। बनवीरपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने बताया कि वैसे तो गांव में ऐतिहासिक विकास इस पंचायत सत्र में हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री के इस प्रधान से प्रशासक निर्णय सोने पर सुहागा वाली कहावत जैसा प्रतीत हो रहा है।


प्रधान प्रतिनिधि गोरखा पुर जीतेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की कहा गांव का विकास नहीं रुकेगा।पुन्नपुर प्रधान प्रतिनिधि जगदेव सिंह ने बताया कि विकास की धारा बहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |