जगदीशपुर: पुल के नीचे मिला अधेड का शव
May 26, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड का शव मिलने से स्थानीय लोगो मे सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला भेजा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के अंतर्गत गाजन पुर स्थित गोमती नदी पुल के निकट उस समय अफरा तफरी मच गई जब राहगीरों ने एक अधेड का शव पुल के समीप पडा देखा जिसकी जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण कर शव की पहचान कराने के लिए घंटो जूझती रही शव की शिनाख्त नहीं होने पर अंतोगत्वा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला भेज दिया। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो सकी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला भेज दिया गया है, समाचार लिखे जाने तक शव का कोई शिनाख्त नहीं हो सकीं।

.jpg)