वारिसगंजः भव्य एवं दिव्य भंडारे का हुआ आयोजन
May 26, 2026
वारिसगंज/अमेठी। पूरब गौराजामों बारिशगंज लिंक मार्ग पर गौरा में बाबा बजरंग बली का भव्य एवं दिव्य मंदिर है जहां दूर दूर से भक्तगण दर्शन को आते है। प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला लगता है इस समय जेठ माह मंगल चल रहा है भक्ति भावना और आस्था चरम पर है ।कहा जाता है की संकट मोचन के चरणों में जो माथा टेकता है उसकी हर मुराद पूरी होती है आज भक्तों की भीड़ की सेवा भाव रखने वालों ने मार्ग में विशाल भंडारा भिन्न भिन्न स्थलों पर आयोजित किया कही छोला चावल, कही पूड़ी सब्जी बूंदी, कही चावल कढ़ी कही शरबत प्रसाद के रूप में वितरित हुआ ये भंडारे जेठ के मंगल में चार चांद लगाते नजर आए भक्तों ने भी जम कर प्रसाद का स्वाद लिया भक्तों की भीड़ ने जय संकट मोचन का जयकारा लगाते हुए नजर आए जो कि आस्था और आनंद का संगम हो रहा था। इस मौके पर रजनीश दुवे,प्रदीप मौर्य,नीरज,राहुल,मौर्य,सौरभ गुप्ता,विक्रम मौर्य,दान बहादुर गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

