Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: प्रशिक्षण से ही समर्पित, अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ता का होता है निर्माण- राजेन्द्र भंडारी


मुसाफिरखाना/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी, जनपद अमेठी द्वारा मुसाफिरखाना स्थित सरस्वती इन मैरिज लॉन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य एवं अनुशासित आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते हुए भाजपा प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रशिक्षण ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा समर्पित, अनुशासित एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ता का निर्माण होता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर समाज एवं संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।”प्रथम सत्र में विचार परिवार विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए राजेन्द्र भंडारी ने संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र को विस्तार से प्रस्तुत किया। तत्पश्चात भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की गौरवशाली यात्रा, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक विस्तार की जानकारी प्रदान की।कार्य विस्तार विषय पर मनीष कपूर ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के सूत्र बताए। वहीं व्यावहारिक क्षेत्र विषय पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, सामाजिक समरसता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को सुदृढ़ करने का मार्गदर्शन दिया।मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन विषय पर प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह एवं सोशल मीडिया संयोजक शशि शेखर ने आधुनिक संचार माध्यमों की उपयोगिता, सकारात्मक संवाद एवं संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चैबे ने सारगर्भित एवं विस्तार से संबोधित किया दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के विविध आयामों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ता रात्रि प्रवास भी परिसर में ही करेंगे। प्रातःकाल योग एवं ध्यान से दिनचर्या प्रारम्भ होकर विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण सम्पन्न होगा। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |