Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भंडारे मे चखा श्रद्धालुओं ने प्रसाद


अमेठी। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार एवं भगवान श्री हनुमान जी महाराज के शुभ अवसर पर दुर्गापुर स्थित आसल भादर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे में भक्तिमय वातावरण के बीच “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी लोगों ने मिलकर धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेश सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |