लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसा डकाही बाईपास के पास हुआ। तीनों महिलाएं हाईवे किनारे बकरी चरा रही थीं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को ब्भ्ब् लंभुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया
घायलों की पहचान लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बूधापुर गांव निवासी गीता (35 वर्ष) पत्नी शिव बरन, संगीता (40वर्ष) पत्नी सिकंदर और उर्मिला (51वर्ष) पत्नी राम प्रसाद के रूप में हुई है। टक्कर में गीता का हाथ-पैर टूट गया है। गंभीर रूप से घायल उर्मिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। संगीता का इलाज चल रहा है।
टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से भाग निकला। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर ने भागते वाहन का वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान श्मां अन्नपूर्णा टूर एंड ट्रेवल्स के रूप में हुई है।
सूचना पर लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
