Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः कमलानगर में ‘जनकसुता के श्री राम’ पुस्तक का भव्य विमोचन, जनकपुरी महोत्सव की सफलता को सराहा


आगरा। कमलानगर स्थित होटल टेम्टेशेशन में श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में ‘जनकसुता के श्री राम’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा पुस्तक का लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया।इस अवसर पर वर्ष 2025 में आयोजित जनकपुरी महोत्सव की भव्यता, ऐतिहासिकता और अद्वितीय स्वरूप की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कमलानगर वासियों ने जिस भाव से माता जानकी के मायके का स्वरूप प्रस्तुत किया और भगवान श्रीराम एवं उनके परिवार का स्वागत किया, वह अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। इस आयोजन ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राजा जनक की भूमिका निभाने वाले राजेश अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष डीडी सिंघल, महामंत्री एवं पार्षद पंकज अग्रवाल, पुस्तक के संपादक आदर्श नंदन गुप्ता, उपमंत्री वंश अग्रवाल, गौरव चैहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही भव्य आयोजनों के लिए संकल्प व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |