आगरा। ताजमहल भ्रमण हेतु तेलंगाना राज्य से आई महिला पर्यटकों का आगरा पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” एवं “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” अभियान के अंतर्गत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुलिस टीम ने पर्यटकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए हर संभव सहायता सुनिश्चित की, जिससे उनका भ्रमण सुरक्षित, सहज और सुखद रहा।थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक आशना बी एवं मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव ने मौके पर मौजूद रहकर पर्यटकों की सहायता की और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी।
पर्यटकों ने आगरा पुलिस की फ्रेंडली कार्यशैली, तत्परता और सहयोग से प्रभावित होकर धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस की इस पहल से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ महिला सुरक्षा के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है।
