यूपी चुनाव से पहले कपिल मिश्रा का बड़ा हमला, बोले-अखिलेश यादव कांप रहे हैं
May 11, 2026
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की टिप्पणी पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव कांप रहे हैं, और उनका कांपना जायज़ है क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश का नतीजा दिख रहा है. बंगाल में जो हुआ, वह तो ट्रेलर था; पूरी फ़िल्म उत्तर प्रदेश में दिखेगी.” कपिल मिश्रा ने यह बयान दिल्ली में पत्रकारों के सवालों पर दिया.
कपिल मिश्रा के दावे के मुताबिक बंगाल की तरह ही आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत होगी. इसलिए विपक्ष घबराया हुआ है और इस तरह से बयानबाजी कर रहा है. दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर पर एक कार्यक्रम था उसी में कपिल मिश्रा शामिल हुए थे. जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
यहां बता दें कि अगले साला 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष में जुबानी तकरार इन दिनों काफी तेज है. रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश यादव ने कई टिप्पणियां की थीं. जिस पर बीजेपी की ओर से भी कई प्रतिक्रियाएं आईं थीं. अब दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मंत्री कपिल मिश्रा की घबराहट वाली टिप्पणी ने इसे और तूल दे दिया है. जिसके बाद बयानबाजी और तेज होने के अब असार हैं. कपिल मिश्रा ने जंगल का उदहारण देते हुए विपक्ष को टारगेट किया, जैसे एक तरफ शेर और बाकी तरफ सारे जानवर.
योगी सरकार में लंबे समय से टल रहा कैबिनेट विस्तार रविवार को आखिरकार हो गया. इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी भी की थी कि चुनाव से कुछ महीने पहले इस तरह से विस्तार सिर्फ खुश करने के लिए हैं.
बहरहाल अभी इस मामले में सपा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. लेकिन बंगला जीत से उत्साहित बीजेपी नेता और कार्यकर्त्ता लगातार विपक्ष खासकर यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को टारगेट कर रहे हैं.

