Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है?-अरविंद केजरीवाल


पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए कि देश की असली आर्थिक हालत क्या है? उन्होंने कहा कि क्या ये आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ.

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "पीएम ने देश के सभी नागरिकों को खाने-पीने में कटौती करने की सलाह दी है, घूमने-फिरने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की सलाह दी है, तथा सोना और अन्य कीमती चीज़ें खरीदने में भी कटौती करने की सलाह दी है. क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ. प्रधानमंत्री जी को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए. आखिर देश की असली आर्थिक हालत क्या है?"

दरअसल, रविवार (10 मई) को पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल तक सोना न खरीदें. उन्होंने लोगों से अपील की कि खाने में तेल और विदेश की टूर में कटौती करें. प्रधानमंत्री ने विदेश मुद्रा बचाने पर भी जोर दिया. वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग की बात कही. उनकी इस अपील की बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ। गैस महंगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी महंगा होगा। आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न खरीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न करो। लेकिन मोदी जी अपनी रैलियों में लाखों लोगों को भर-भर के लायेंगे, विदेश यात्राएं करेंगे, खूब तेल फूकेंगे, उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां खरीद लेंगे. लेकिन आप फटीचर बने रहिए."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |