गाजीपुरः डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया मातृ दिवस
May 11, 2026
गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में माताओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी माताओं के स्वागत के साथ हुआ, जिसके बाद नृत्य, गीत, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने बच्चों के साथ कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। माताओं के लिए विभिन्न रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भर गया। सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट जलपान एवं स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। यह कार्यक्रम माताओं, बच्चों एवं विद्यालय परिवार के बीच स्नेह और अपनत्व का सुंदर उदाहरण बना। डालिम्स सनबीम स्कूल समस्त माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

