Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: स्व-गणना पोर्टल के लाभ और प्रक्रिया को लेकर एडीएम ने मीडिया के साथ किया संवाद! डिजिटल माध्यम से अपनी गणना स्वयं करें जनपद वासी- अपर जिलाधिकारी


मऊ। आगामी जनगणना को पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना अधिकारीध्अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों से श्स्व-गणनाश् पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और इसकी पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि जनगणना देश के भविष्य की योजनाओं का आधार होती है। इस बार शासन ने आम जनता को यह सुविधा दी है कि वे स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकें। इससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और जनगणना कर्मियों का कार्य भी सुगम होगा।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताई गई स्व-गणना की प्रक्रियानागरिक घर बैठे इन चरणों का पालन कर अपनी गणना स्वयं कर सकते हैंऑनलाइन पंजीकरणरू नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने सक्रिय मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपीप्राप्त कर लॉगिन करें।प्रश्नावली की पूतिर्रू लॉगिन के बाद परिवार के मुखिया द्वारा परिवार के सभी सदस्यों का विवरण जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आय के साधन आदि डिजिटल फॉर्म में भरे जाएंगे।रेफरेंस कोड फॉर्म सबमिट करने पर एक श्सेल्फ-इन्यूमिरेशन रेफरेंस नंबरश् प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। फील्ड सत्यापनरू जब प्रगणक घर आएंगे, तो उन्हें यह रेफरेंस नंबर दिखाना होगा। इससे प्रगणक को दोबारा समय नहीं लगाना पड़ेगा और जानकारी डिजिटल रूप से सत्यापित हो जाएगी।

सत्यप्रिय सिंह ने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जनपद की जनता से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं, उनके लिए प्रगणक पहले की भांति घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने का कार्य जारी रखेंगे। इस संवाद के दौरान सूचना विभाग के अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |