Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: सपा कार्यालय पर मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय गौरीगंज में रविवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, न्यायप्रियता और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 1767 को अहिल्याबाई होल्कर का मराठा साम्राज्य की महारानी के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। अपने शासनकाल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, कुओं और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अन्नक्षेत्र स्थापित कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासकों में से एक थीं। उनका प्रशासन न्याय, सेवा और विकास पर आधारित था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, के.डी. सरोज, मनीराम वर्मा, शशिकांत साहू, राम अचल यादव, शिव प्रताप यादव, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |