अमेठीः स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार
May 31, 2026
अमेठी। जनपद की जामो पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना जामो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त फिदा हुसैन उर्फ रिबई पुत्र कल्लू निवासी ग्राम पूरे ठकुरन मजरे गोरियाबाद थाना जामों जनपद अमेठी उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुआ ।
