बीसलपुरः मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन! राष्ट्रीय हनुमान दल कार्यकर्ताओं ने सरकारी जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, जांच का मिला आश्वासन
May 06, 2026
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़गंज में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को संगठन के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय परिसर में एकत्र हुए और आरोप लगाया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम नागेंद्र पांडे को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई।ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, नगर अध्यक्ष अनुराग हिंदू, नगर उपाध्यक्ष चिराग रस्तोगी व सत्यम रस्तोगी, महासंगठन मंत्री शोभित अग्रवाल, नगर महामंत्री सक्षम जोशी, महामंत्री उदित बाजपेई, मंत्री शिवांश अवस्थी, रामू मौर्य, राहुल ठाकुर, प्रियांशु जोशी, प्रियांशु गंगवार, वैभव मिश्रा, मोहित रस्तोगी, कार्तिक सिंह, कुनाल माथुर, अविचल वंश, विशाल, सुंदरम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।एसडीएम नागेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।
