Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: बैंक के काम से दुद्धि आये सहायक अध्यापक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, शिक्षकों में शोक


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक शिक्षक की जान ले गया। बैंक के काम से दुद्धी आए सहायक अध्यापक मोहम्मद मोमिन अहमद को अमवार रोड के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल से लौटते समय हाथीनाला के समीप उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह बैंक के काम से दुद्धी आए थे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल से वापस लौटते समय हाथीनाला के पास उनकी तबीयत और बिगड़ गई और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शिक्षक दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पगढेवा, खोखा में तैनात थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |