Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ससुराल आए युवक की मामा के लड़के ने ही कर दी हत्या, मची अफरा तफरी


प्रतापगढ़/बाबागंज। ससुराल आए युवक की उसके ही मामा के पुत्र ने पुरानी रंजिश में उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और उसके सीने और पेट में गंभीर घाव हो गया। परिजन उसको लेकर सीएचसी महेशगंज पहुँचे, जहाँ से स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने कुंडा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।  सूचना पाकर मौके पर एएसपी बृजनंदन रॉय और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता भी मौके पर पहुँच गई। मृतक की पत्नी नेहा शुक्ला ने आरोपी दीपक पांडेय के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का रहने वाला विजय शुक्ल (37 वर्ष) पुत्र   कृपा शंकर शुक्ल हरिहर पुर काशीपुर डुबकी महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर जिवावन का पुरवा गांव में अपने ससुराल आया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके मामा का लड़का  दीपक पाण्डेय पुत्र लक्ष्मीनारायण गोरखा पुर निवासी नरियावा धारदार हथियार लेकर सायकिल से राजापुर पहुँचा और घर में घुसकर उसने विजय  उर्फ टिंकू  के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे लहूलुहान होकर टिंकू मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन सीएचसी महेशगंज लाए। रेफर होने के बाद उसके सीएचसी कुंडा में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर भारी मात्रा में  पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। मृतक के चार संतान हैं। जिसमें तीन पुत्र शानू (3 वर्ष), कार्तिक (4 वर्ष), देव (4 माह)और एक पुत्री (6 वर्ष )हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |