Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भाजपाइयों द्वारा आयोजित होगा दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम! भाजपा कार्यालय पर हुई आवश्यक बैठक


प्रतापगढ़। जिले में भाजपाइयों द्वारा 9/10 मई को दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण, 340 कार्यकर्ता होंगे शामिल।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वर्ग प्रशिक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य,जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जलिाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, प्रतापगढ द्वारा दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि इस प्रशिक्षण में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता वर्ग प्रभारी के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र वर्गाधिकारी के रूप में सहभागिता करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण में सम्पूर्ण जिला कार्य समिति,मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी,समस्त मोर्चा जिलाध्यक्ष ध् जिला महामंत्री,जिला संयोजक, सह-संयोजक, प्रकोष्ठ ध्विभाग,जनप्रतिनिधि,जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक (विधान परिषदध्विधानसभा), विधानसभा प्रत्याशी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख,जिले में निवास करने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चाध्प्रकोष्ठध्विभाग के प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय पदाधिकारी,प्रदेश एवं जिला स्तरीय सहकारी संघ ध् सहकारी बैंक ध् क्रय-विक्रय समिति अध्यप्रदेश परिषद सदस्य, क्षेत्र समिति भाजपा,राष्ट्रीय परिषद सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष,

सहित कुल 300 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 23 कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है।

जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने सभी 23  सदस्यों की टीम से अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया ।

मुख्य अतिथि अवधेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से जनपद प्रतापगढ काशी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सबसे बडे जिलों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक कौशल को सुदृढ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चिलबिला स्थित श्रीराम रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न आयामों, कार्यपद्धति एवं विचारधारा से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपनी संगठन की यात्रा, प्रभावी कार्यक्रम एवं अपनी सरकार की उपलब्धियों आदि को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल का जन्मदिन भी शनिवार को कार्यालय पर मनाया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, अजय सिंह, रामजी मिश्र एवं राम आसरे पाल, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, मुदित सिंह, राम चरित्र वर्मा, विनोद शर्मा एवं अनिल कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष शिव विलास वैश्य, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी द्वय देवेश त्रिपाठी एवं आशीष कुमार, यशोदा शुक्ला, माधुरी सिंह, प्रमिला शुक्ला, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, हरिश्चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ओम प्रकाश पांडेय, आशीष त्रिपाठी, विशाल सिंह, मुरली उपाध्याय, विजय मिश्र, अंशुमान सिंह, कृपा शंकर गिरी, मनजीत सरोज, रजत सक्सेना, छेदी राम सरोज, आलोक सिंह, नवीन सिंह, विक्रम सिंह, अतुल शुक्ल, साधु दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज ओझा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |