Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर न हो प्रचारित- डीएम


जायस/अमेठी। कल जिलाधिकारी संजय चैहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने संयुक्त रूप से आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद जायस में अस्थाई स्लॉटर हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई स्लॉटर हाउस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने, पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया तथा कुर्बानी के उपरांत अवशेष को सुव्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कुर्बानी के उपरांत अवशेष को गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा की कुर्बानी के उपरांत लोग मीट को अच्छे से ढक कर अपने-अपने घर ले जाएं तथा किसी के भी द्वारा कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित न किया जाए इसका भी ध्यान रखें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |