तिलोई: लापता बालक बरामद! परिजन बोले- धन्यवाद शिवरतनगंज पुलिस
May 25, 2026
तिलोई/अमेठी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा रास्ता भटके हुए बालक को सकुशल उसके परिजन को किया सुपुर्द। परिजनो ने दिया अमेठी पुलिस को धन्यवाद। बीते दिन रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक बालक थानाक्षेत्र शिवरतनगंज को ग्राम साहबापुर के पास मिला । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नित्तेश रावत पुत्र महेश रावत उम्र 13 वर्ष निवासी दरियांवा सिंह का पुरवा मजरे बड़नापुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी बताया। पूछने पर बताया कि वह अपने मामा महेश रावत पुत्र गजराज रावत निवासी बैसन का पुरवा मजरे जैतपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के यहां आया था, रात्रि में टीवी देखने के लिये गांव में दूसरे के घर गया था, टीवी देखने के बाद में अपने घर दियांवा सिंह का पुरवा के लिये निकला परन्तु रास्ता भूलकर भटक गया है। रात्रि गश्त पुलिस टीम द्वारा बालक को सकुशल थाने पर लाकर व उसके पिता महेश रावत पुत्र रामफेर रावत निवासी उपरोक्त से सम्पर्क किया गया । बालक के परिजन को बुलाकर नियमानुसार सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक के परिजन द्वारा अमेठी पुलिस की प्रशंसा की गयी।

