Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह


अमेठी। ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज के भंडारे का भव्य आयोजन अमेठी के प्रसिद्ध बर्तन शोरूम के मालिक छोटे भाई सूरज अग्रहरि द्वारा कराया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।इस शुभ अवसर पर अमेठी नरेश श्रद्धेय महाराज संजय सिंह जी एवं छोटे भाई विशाल अग्रहरी जी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मसाला ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्री राम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में कंचन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसकी लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |